Muzaffarnagar News: बंद पड़े मकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के बलीपुरा गांव में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर शादी के लिए रखे करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता खुर्शीदा के अनुसार, उनका परिवार काम के सिलसिले में हरियाणा गया था। मंगलवार शाम घर लौटने पर कमरे और संदूक के ताले टूटे मिले। दो माह बाद होने वाली पुत्री की शादी के लिए संदूक में रखे सोने के कुंडल, बाली, अंगूठी, हार तथा चांदी की पाजेब समेत लाखों के गहने गायब थे। पीड़िता ने अपनी पुत्रवधु पर चोरी की आशंका जताई है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर घटना की जांच हो रही है। पीड़िता ने अपनी पुत्रवधु पर चोरी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.