Muzaffarnagar News: फेडरेशन भवन में लगा कैंप, उद्यमियों ने कराई स्वास्थ्य जांच
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में रविवार को फेडरेशन भवन में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इस कैंप में जनपद के प्रमुख उद्यमियों, उनके परिवारजनों तथा औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बरसात के मौसम और व्यस्त औद्योगिक दिनचर्या के बावजूद लोगों ने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में एसकेबी आरोग्यम के सहयोग से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श सेवाएं दीं। कैंप के दौरान हृदय संबंधी जांच, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और अन्य पैथोलॉजी टेस्ट किए गए। विशेष रूप से लिवर स्वास्थ्य के लिए की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.