Muzaffarnagar News: फालोअप: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर माइक विवाद में दो फाड़ हुआ समाज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गत सोमवार को टाउन हॉल में शोभायात्रा के शुभारंभ के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के बीच माइक को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटनाक्रम के बाद वाल्मीकि समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों ने टाउन हॉल में अलग-अलग बैठकें कर अपना पक्ष रखा। एक गुट ने राकेश शर्मा पर माइक छीनने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की, जबकि दूसरे गुट ने माइक छीनने की बात को नकारते हुए कहा कि माइक मांगा गया था। इस बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से रेलवे रोड तिराहे पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिए जाने से विवाद में नया पहलू जुड़ गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: खुर्जा में धूमधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.