मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम फलौदा कट पर देर शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना मंसूरपुर के ग्राम खुब्बापुर निवासी बबलू कुमार अपनी पत्नी माया देवी के साथ गुरुकुल नारसन थाना मंगलौर से वापस लौट रहा था। उसके साथ दूसरी बाइक पर उसका जीजा सुनील कुमार अपनी पत्नी गुड़िया रानी के साथ चल रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार फलौदा कट के पास पहुंचे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बबलू कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर 10 फीट दूर जाकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जब...