मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ऑनलाइन फर्मों का डाटा चोरी कर उनके नाम और जीएसटी नंबर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल बनाकर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, तीन सिमकार्ड और आठ लाख रुपये के फर्जी बिल बरामद हुए है। आरोपी ने एक वर्ष के भीतर 20 मोबाइल नंबरों को प्रयोग कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी एसपीक्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि आंध्रप्रदेश निवासी थारुन रेड्डी ने साइबर क्राइम थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर में पंजीकृत केके एंटरप्राइजेज के नाम से योनेक्स मैविस-350 शटलकॉक की सप्लाई करने के नाम पर 22,400 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत की जा...