Muzaffarnagar News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोडकर अज्ञात बदमाश हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार देर रात में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने तसल्ली से पूरे स्कूल को खंगाला। बदमाश स्कूल की रसोई से दो गैस के भरें सिलेंडर, एक भट्टी, बर्तन आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को स्कूल खुलने पर ही चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। प्रधानाध्यापक प्रदीप राम ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रोहाना चौकी में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.