Muzaffarnagar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम में लापरवाही पर हंगामा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित रमानी नर्सिंग होम में रविवार को प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से वहां हंगामा हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकड़ा निवासी मोहम्मद वकील ने अपनी गर्भवती पत्नी फरजाना को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर खालापार स्थित रमानी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। अस्पताल में महिला ने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी और शाम को उसकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.