Muzaffarnagar News: प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने सोमवार को दर्ज मुकदमे में बताया कि गांव प्रधान 2 अक्टूबर को उसके घर पर आया था और घर पर किसी अन्य परिवार के सदस्यों को न देखकर बदनीयती से उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसकी पुत्रवधू व निकट के खेतो में काम कर रहा उसका पुत्र भी आ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप, दी तहरीर थाना प्रभारी डॉ मनविंदर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.