Muzaffarnagar News: प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में क्रिस्टल बालाजी प्लांट से कथित प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली धूल आसपास के क्षेत्र में फैल रही है, जिससे लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण की समस्या को लेकर कई बार चिंता जताई गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। भाकियू तोमर की महिला ब्लॉक अध्यक्ष आयुषी पवार ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया तो ग्रामीणों को साथ लेकर फैक्ट्री गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर प्रदूषण की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.