मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: प्रदूषण विभाग सहित अन्य विभागों से बिना एनओसी लेकर संचालित हो रही अवैध फैक्ट्रियों पर मंगलवार को कार्रवाई हुई है। संयुक्त टीम ने सात इकाइयों को सील करते हुए उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं। जनपद में अवैध रूप से संचालित वायु प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रशासन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित संयुक्त समिति की आख्या के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में टीम ने सूजड़ू क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान बिना राज्य बोर्ड से अनापत्ति प्राप्त किए अवैध रूप से संचालित पाई गईं सात स्लैग क्रशिंग और वेस्ट स्क्रैप मेल्टिंग इकाइयों के मुख्य गेटों को सील कर दिया गया तथा उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए। य...