Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बड़ी खेप बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी ललित कसाना ने पुलिस टीम के साथ मंदवाड़ा रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान को चिह्नित कर छापेमारी की। बरामद मांझे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी ललित कसाना ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक है। इसके बावजूद इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.