मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarnagar News: मोरना,। शुकतीर्थ में मोरना मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम में दीपावली का महापर्व बच्चों के साथ मनाया। जहां सत्संग, मेडिटेशन द्वारा परमात्मा की अनुभूति कराई तथा ईश्वरीय सौगात प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आश्रम में अध्यात्म व योग साधना का प्रशिक्षण दिया जाता है। आश्रम की संचालिका प्रवेश दीदी ने दीपावली का रहस्य बताते हुए कहा कि अपनी आत्मा की ज्योति जगाना, राजयोग के माध्यम से शुद्ध विचार की मिठाई का प्रसाद हमे स्वयं भी ग्रहण करना है और दूसरों को भी खिलाना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपावली पर घरों को दीपों से सजाया जाता है, उसी प्रकार मनुष्य को अपने मन को भी अच्छे विचारों से प्रकाशित करना चाह...