मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव हुसैनपुर कलां में कृषि भूमि के विवाद को लेकर राजस्व टीम के साथ नोकझोंक हो गई। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो मुकेश कुमार और लेखपाल आशीष कुमार पुलिस बल के साथ करीब पौने दो बीघा भूमि की पैमाइश कराने पहुंचे थे।भूमि को लेकर अबरार व मंगलसेन आदि पक्षों के बीच एसडीएम कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट ने अबरार पक्ष के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद राजस्व टीम मौके पर पैमाइश के लिए पहुंची। मंगलसेन पक्ष ने फैसले के खिलाफ सहारनपुर में अपील किए जाने की बात कहते हुए कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख महिला कांस्टेबल समेत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ स्थिति संभाली। अधिकारियों ने दोनों पक्षों ...