मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। थाना क्षेत्र की बीआईटी पुलिस चौकी के पास जंगल में शनिवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी इरफान (पुत्र हाकम) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ (अर्द्ध विक्षिप्त) था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। पुलिस के शुरुआती आकलन के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक अर्द्ध विक्षिप्त होने के साथ दोपहर से घर से लापता था प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या की है। किन्तु मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भ...