मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- Muzaffarnagar News: गांव हबीबपुर सीकरी में पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान मकान गिरने से मासूम बच्ची सानवी की हुई आकस्मिक मौत पर पूर्व विधायक उमेश मलिक ने गहरा शोक जताया। रविवार को पूर्व विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हबीबपुर सीकरी गांव में लगातार बारिश के कारण मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम सानवी की मौत हो गई थी । परिवार के तीन अन्य सदस्य गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पूर्व विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्...