Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक ने किया शेरपुर देहात क्षेत्र का दौरा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। शेरपुर देहात इलाके में भारी बारिश के कारण खेतों एवं गांव में पानी भरने की समस्या व समाधान के लिए पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ दर्जनों गांव का दौरा किया। पूर्व विधायक ने सोनाली नदी के लोहे के पुल पर जाकर स्थिति का जायाजा लिया। इस दौरान रजकल्लापुर मे पूर्व प्रधान बिजेंद्र गुर्जर के निवास पर काफी किसानों ने सोनाली नदी के पुल की ऊंचाई बढ़वाने और सर्विस रोड बनवाने की मांग की। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, रणजीत गोर्शी, मामेश ठाकुर, केपी सिंह, बबलू प्रधान, नीटू प्रधान, बिजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.