Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। गांव खानूपुर निवासी निशांत उर्फ गोल्डी पुत्र वीरसिंह बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। गत रविवार को अपने किसी दोस्त के साथ घर से बाहर गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार रात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित किया। फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान निशांत उर्फ गोल्डी के रूप में की। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.