Muzaffarnagar News: पूर्व चेयरमैन की बरसी पर रक्तदान शिविर आयोजित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मरहूम चौधरी फतेहदीन की दूसरी बरसी पर नजीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। टीम कोशिश द्वारा तुषार ब्लड बैंक, मुजफ्फरनगर के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1989 में नगर पंचायत अध्यक्ष बने चौधरी फतेहदीन को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके लिए राजनीति सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने का जरिया थी। उनकी सादगी और बेबाक अंदाज को आज भी लोग याद करते हैं। तुषार ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. राज तिवारी ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में सभी रक्तदाताओं की निशुल्क जांच की गई और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उवैस अरमान, हाजी हुसैन अहमद, मास्टर रय्यान, इकराम त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.