मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: मोरना। क्षेत्र के गांव शुक्रतारी में जेठ देवर के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी विवाहिता सविता ने जानकारी देते हुए बताया कि जेठ देवर व जेठ के लड़के उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते रहते हैं तथा उसके लड़के विशाल के साथ घर से निकालने पर आमादा रहते हैं। सोमवार की शाम को आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। मंगलवार को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण करा...