मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की सोमवार प्रातः पुलिस चिरमा टिल्ला के निकट जसोई कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहें एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ वापिस भागने लगा व पुलिस टीम पर फायर झोक दिया गनीमत रही की गोली किसी पुलिस कर्मी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई तो गोली बदमाश के बाये पैर में जा लगी व घायल हो गया पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिये अस्पताल भिजवा दिया । पकडे गये बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद किये।पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश हरदोई जनपद से वांछित चल रहा और दस हजार का इनामी बताया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बदमाश ने अपना नाम दिलशाद डीलर पुत्र खलील...