मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों से चोरी का सामान व एक रेहडा बरामद किया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी आंनद देव मिश्रा ने बताया कि देर रात नई मंडी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर चोर एक स्कूटर नूमा रेहडा लेकर नसीरपुर से गांव की गढी की तरफ जा रहे है। रेहडे में चोरी का सामान मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चैकिंग करते हुए घेरबंदी तो शातिर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर चोर सरताज निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने काम्बिंग के दौरान उसके...