मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग मुठभेड़ में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।, जबकि बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में शराब तस्करी में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्रा को सूचना मिली कि एक शातिर चोर जानसठ की तरह से चोरी की बाइक पर आ रहा है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया कि उसके बाद पुलिस ने सिलाजुड्डी नहर पुलिया से एक बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार ओसामा निवासी तेवडा थाना ककरौली पुलिस की गोली लगने से घायल...