मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली व क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे व साढ़े पांच किलो गोमांस बरामद किया।थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात आरोपियों ने गोवंश के अवशेष क्षतविक्षत अवस्था में पचैंडा रोड पर नाले के पास फेंक रखा है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।बुधवार को नई मंडी कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्रा को सूचना मिली कि गोकशी करने वाले तीन आरोपी पचैंडा रोड से नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर एक निर्माणधीन मकान के पास है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोकशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जीशान उर्...