मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: खतौली। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन की ओर से अलकनंदा पर नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी अमृत जैन ने किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए निशुल्क प्रसाद, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी पूरे श्रद्धा और सेवाभाव के साथ शिवभक्तों की सहायता में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शिवभक्तों ने पुलिस प्रशासन के इस सेवा भाव की सराहना की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा कांवड़ मार्ग इस अवस...