Muzaffarnagar News: पुलिस पर हमले के आरोपी को सजा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के एक आरोपी को कोर्ट ने पांच साल 8 माह की सजा व दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।अभियोजन के अनुसार वर्ष 2017 में बुढाना पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई आरिफ निवासी फौलादनगर थाना दोघट जनपद बागपत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी से तमंचा भी बरामद किया था। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट नम्बर6 में हुई। कोर्ट ने आरोपी को पांच साल 8 माह की सजा व दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.