मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की दुकान से करीब एक क्विंटल 65 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों को 14 बोरों में भरकर सील किया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज ललित कसाना पुलिस टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुरानी तहसील के पास एक दुकान के बाहर मेज पर पटाखे रखकर दो युवक बिक्री करते मिले। पुलिस को देखकर दोनों दुकान का शटर बंद कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: बड़े चौराहे पर दुकान से 163 अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वाशु निवासी खटीकों के कुएं के पास ...