मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: थाना मंसूरपुर पुलिस ने गांव पुरबालियान के जंगल में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकडी है। पुलिस ने पटाखों का निर्माण कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1080 किलो अवैध पटाखे व साम्रगी बरामद की है। बरामद पटाखों की कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी मंसूरपुर विपिन त्यागी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव पुरबालियान के जंगल में अवैध रुप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दो आरोपी राहुल कुमार निवासी मोहल्ला सानियान कस्बा शाहपुर व उत्कर्ष त्यागी निवासी गांव मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: इस बार दशमी की बाग में लगेंगी पटाखे की दुकानें...