Muzaffarnagar News: पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, चार बाइक बरामद
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर खालापार थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चोरों का चालान कर दिया है। बरामद बाइक मेरठ व शामली जनपद से चोरी की गई थी।खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व थाने पर इरफान निवासी प्रेमपुरी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी बाइक चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गहरा बाग वाले रास्ते से दो वाहन चोर आदिल व शायान निवासीगण लुहारी थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ जनपद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.