Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: छपार। पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी महिला के साथ गांव के एक आरोपी ने गाली-गलौच कर दी। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी, सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी पीड़िता की बात सुनने लगे, तभी वहां पर मौजूद कई युवा पुलिस जीप के साथ रील बनाने लगे। पुलिसकर्मी अंकित कुमार व होमगार्ड के जवान ने विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई। जिस पर आरोपी भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की गई। पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मोहित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Araria News: मादक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.