Muzaffarnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, मचा हड़कंप
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मोरना क्षेत्र के गांव सीताबपुरी में बीते वर्ष शादी के दौरान हुए विवाद की रंजिश लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मारपीट में घायल दो युवकों का अस्पताल में उपचार कराकर थाने में लाकर बैठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजलिसपुर तौफीर के मजरे महाराज नगर निवासी युवक मोहित पुत्र राजेश ने बताया कि बीते वर्ष जनपद हरिद्वार में आयोजित शादी समारोह में मोहित निवासी मंडावर (बिजनौर), शिवम व कार्तिक तथा जीवन निवासी सीताबपुरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार की दोपहर विवाद निपटाने को लेकर शिवम व कार्तिक तथा जीवन ने मोहित निवासी मंडावर व मोहित निवासी महाराज नगर नीरज निवासी महाराज नगर सुशांक निवासी बजरीवाला कनखल हरिद्वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.