Muzaffarnagar News: पुरकाजी सेवा संगठन ने लगाया फैमिली आईडी कैंप
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: पुरकाज़ी। कस्बे में सेवा संगठन की ओर से मदरसा तालीमुल इस्लाम, बाजार वाली जामा मस्जिद, में निःशुल्क फैमिली आईडी कैंप का आयोजन किया। कैंप में क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से लोग पहुंचे और फैमिली आईडी से संबंधित कार्यों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कैंप के दौरान लोगों को फैमिली आईडी के लिए आवश्यक दस्तावेजों, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा संबंधित कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई। सैयद तनीश अहमद, सैयद मुनीर रज़ा, सैयद दानियाल मुस्तफा ने कहा कि पुरकाजी सेवा संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना तथा सरकारी सेवाओं से जुड़ी जानकारी सभी को देना है। इस अवसर पर सैयद तनीश अहमद, सैयद मुनीर रज़ा, सैयद दानियाल मुस्तफा, शोएब खान, मोहम्मद रिज़वान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.