मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत में चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी की अध्यक्षता में 14 निर्वाचित और दो मनोनीत सदस्यों की मौजूदगी में बोर्ड मीटिंग सम्पन्न हुई, बोर्ड मीटिंग में दीपावली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने सभी सभासदों को 15 नवंबर शुरू होने वाली स्वजनगणना, तथा उसके बाद जनगणना के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में सरकारी स्कूलों में सभी क्लास को स्मार्ट क्लास बनाने, और सरकारी स्कूल को और अधिक उन्नत करने सहित लाइटों, चैनलों, सड़कों के सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, समर बाबू, सहित विकसित उर्फ विक्की, रजनेश, फेमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौड, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आज़ाद फरीदी, आलम कुरैशी, मसरूर खान,...