मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना बुढ़ाना कस्बे में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ससुर पर कई वर्षों से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले आई। यह भी पढ़ें- पति गया बाहर तो ससुर की नीयत हुई खराब, जबरदस्ती करने पर बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्टमहिला का आरोप महिला ने आरोप लगाया है कि ससुर कई वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार थी, लेकिन पारिवारिक दबाव और सामाजिक बदनामी के डर से किसी से शिकायत नहीं कर सकी। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को ससुर ने फिर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रया...