Muzaffarnagar News: पुताई कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव कैथोड़ा में एक व्यक्ति के घर में पुताई का कार्य कर रहे झारखंड निवासी एक युवक की हाईवोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव कैथोड़ा निवासी याकूब पुत्र नाजिम के घर पर बुधवार की दोपहर अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुस सलाम (30 वर्ष) निवासी गांव इंद्रचक थाना ठाकुर गंगती झारखंड रंग पुताई का कार्य कर रहा था। इस दौरान वह मकान की दूसरी मंजिल के छज्जे पर रखी एक लोहे की एंगल दूसरी जगह रखते समय घर के सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के तार से टकरा गई, जिससे युवक अब्दुल अजीज की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया तथा मोबाइल से मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.