Muzaffarnagar News: पीपलशाह में बारिश का कहर, जलभराव से मची अफरा-तफरी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: चरथावल लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चरथावल की ग्राम पंचायत पीपलशाह में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गांव की गलियां, मुख्य रास्ते और निचले इलाके टापू में तब्दील हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।जलभराव की गंभीर सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रशासन तुरंत हरकत में आया। खंड विकास अधिकारी प्रवीण चौधरी और एडीओ पंचायत सोमदत्त के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी उपेंद्र कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बाढ़ जैसे हालात वाले क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर जल निकासी के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक मुस्तैदी की अनोखी तस्वीर सामने आई, जब ग्राम पंचायत अधिकारी उपेंद्र कुमार खुद पैंट चढ़ाकर गंदे पानी में उतर गए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.