मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल और 5 ट्रॉफियाँ अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। एक ओर जहां खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने परचम लहराया, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाया गया।जनपद में हुई अंतर-विद्यालयी स्पर्धाओं में पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, शतरंज, कैरम, तैराकी और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न विधाओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें क्रिकेट में रनर-अप का खिताब जीता। शतरंज में सृष्टि, रावी और वंशिका धीमान ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। कैरम में वंश...