मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली क्षेत्र में तीन दिन पहले चाकू से गोदकर सरदार आलम की हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि पिता के अपमान का बदला लेने के लिए बेटों ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। हालांकि हत्याकांड में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- पिता की दाढ़ी खींचने से बौखलाए बेटों ने खेला खूनी खेल, युवक की हत्या कर लिया अपमान का बदलाघटना का विवरण थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि तीन दिन पहले मोहल्ला नई आबादी निवासी सरदार आलम की चाकू से गोदकर हत्या क...