मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली खतौली नगर पालिका परिषद में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जेई (कनिष्ठ अभियंता) सहित 10 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में से कोई भी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में मौजूद नहीं मिला। कर्मचारियों की अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण भी तत्काल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बताया कि नगर पालिका में जलकल विभाग की जेई विपिन कुमार, रंजन, लिपिक श्रवण कुमार, राहुल कुमार, लेखाकार प्रीति रानी, एसआई हरीश कुमार समेत आउटसोर्स के कंप्यूटर ऑपरेटर ...