मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: खतौली बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद गांव के समीप पहुंचे पांच साल के बच्चे का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। बच्चे के बड़े भाई ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर कार सवार बच्चे को छोड़कर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए कार सवारों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

घटना का विवरण गांव याहियापुर निवासी एक महिला के दो पुत्र पांच वर्षीय युग और नौ वर्षीय टुकम मीरापुर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाई स्कूल की गाड़ी से घर लौट रहे थे। गांव के समीप गाड़ी ने दोनों बच्चों को नीचे उतार दिया। इस दौरान वहां एक कार आकर रुकी, जिसमें से उतरे एक ही युवक ने दोनों भाइयों को कार में जबरन खींचकर अपहरण का प्रयास किया। 9 वर्षीय टुकम ने विरोध कर...