मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज क्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ने लेकर जा रहे एक किसान के ट्रैक्टर के पहिए का एक्सेल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गया। किसान ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। रामराज क्षेत्र के गांव टिकोला निवासी किसान अनुज चौधरी की दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर कोल्हू पर लेकर जा रहा था। जैसे ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव पुट्टी इब्राहिमपुर के निकट पुल के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर का एक्सेल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार बाल बाल बच गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर की मौत अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर ...