Muzaffarnagar News: पर्यावरण व आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सार्थक एनजीओ के तत्वावधान में लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा तथा संचालन उप-प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने किया। एनजीओ के संस्थापक एड. कान्ति राठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षा जल में नैनो प्लास्टिक कणों का मिलना, दमा जैसी बीमारियां, ध्वनि और मानसिक प्रदूषण आज गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए आइंस्टीन की तीसरी विश्व युद्ध संबंधी चेतावनी का उल्लेख किया। सार्थक एनजीओ पिछले 14 वर्षों से एक छात्र, एक पौधा अभियान चला रही है। इस वर्ष इसमें नया आयाम जोड़ते हुए मानसिक स्वास्थ्य, देश की समृद्धि और आरोग्यता के लिए छात्रों से एक माला गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.