Muzaffarnagar News: परिवहन विभाग ने 17800 वाहनों के संचालन पर लगाई रोक
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग ने जनपद में 17800 वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इनमें 10 साल पुराने डीजल के 8 हजार और 15 साल पुराने पेट्रोल के 9800 वाहन शामिल है। इन वाहनों की समयसीमा पूरी तरह से समाप्त हो गई है। इन वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की स्क्रैपिंग कराने की सलाह दी है। सड़क पर आयु सीमा पूरी कर चुके वाहन चलते पाए जाने पर उन्हें जब्त करने के साथ वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की 13 मार्च 2026 को हुई बैठक के निर्देशों के क्रम में एनसीआर के जनपदों में 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.