Muzaffarnagar News: परासौली में धूमधाम से निकली भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: गांव परासौली में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की 102 वर्ष प्राचीन मूलनायक प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही। सुबह छह बजे प्रक्षाल और पूजन से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दोपहर 12 बजे भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें परासोली निवासी हार्दिक जैन को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर रथयात्रा का स्वागत किया। दोपहर तीन बजे पांडुक शिला पर श्रीजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद मेधावी वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.