Muzaffarnagar News: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र की अध्यक्षता में होगा पूर्व सैनिक सम्मेलन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के सेनानी स्व. करण सिंह की पुण्यस्मृति में 18 अक्टूबर, रविवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव करेंगे। उनके शामिल होने से सम्मेलन में सैनिकों के शौर्य और बलिदान की गाथाओं को प्रमुखता मिलेगी। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले दस वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का उद्देश्य सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करना तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.