मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: मोहल्ला सददीक नगर से 16 दिन से लापता चल रही महिला की हत्या की गयी थी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पकडे गए आरोपी पति ने अपने बेटे व भतीजे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी पर कोतवाली में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 14 मुकदमे दर्ज बताएं है। खतौली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि 15 सितम्बर को जसौला निवासी बाबू ने बताया था कि उसकी बेटी रेशमा गायब हो गई है। बाबू ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। यह भी पढ़ें- पति ने पत्नी का कत्ल कर गंगनहर में फेंक दी लाश, बेटे-भतीजे न...