मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खतौली निवासी जहीम अहमद ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर अपनी बहन शबीस्ता के पति समेत तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज मुकदमें में कहा गया है कि शबीस्ता की शादी करीब छह वर्ष पूर्व इमरान उर्फ गुड्डू से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है, जिसके चलते ससुराल पक्ष द्वारा उसे ताने दिए जाने का आरोप है। करीब दस माह से शबीस्ता चांदनी वाले मंदिर के पास किराए के मकान में रह रही है। आरोप है कि इमरान ने उसके साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान उसके भाई रिहान और गुफरान उर्फ भूरा भी मौके पर पहुंचे और तीनों ...