मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रामलीला टीला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने सती प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संशय के कारण ही सती को योगाग्नि में भस्म होना पड़ा था, इसलिए पति-पत्नी का रिश्ता पूरी तरह संशय रहित होना चाहिए। दूध और पानी का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि जिस तरह नींबू की एक बूंद दूध को फाड़ देती है, वैसे ही दांपत्य जीवन में शक अलगाव का कारण बनता है। कथा के दौरान गौरी-शंकर विवाह के प्रसंग पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य यजमान सचिन बंसल ने सपत्नीक पूजन कराया। कार्यक्रम में हरि किशन वर्मा, मांगेराम कश्यप, राजाराम शर्मा, नरेश कश्यप, ईशा चौधरी, नीरज शर्मा, नमन तिवारी और रम...