Muzaffarnagar News: पंचायत सफल बनाने को भाकियू की बैठक
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव काटका में हाजी शौकत व शमीम के यहां भाकियू की बैठक हुई। जिसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र गुर्जर को भाकियू का पटका पहनकर सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अधिक-अधिक ट्रैक्टर ले जाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद ईशा ने की तथा संचालन अरसद खान ने किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मास्टर महकार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष योगेश बालियान, युवा ब्लाक अध्यक्ष खालिद गुर्जर, नगर अध्यक्ष सहंसर पाल सिंह, सतीश रायल, मंडल सचिव राजेंद्र बालियान, मास्टर साजिद चौधरी, अरशद भाई, इरशाद, इस्लाम, चुन्नी उर्फ अफजाल, गुड्डू, हाजी कामिल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.