Muzaffarnagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर हजारों रुपये हड़पे
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: छपार। एक युवक की गुजरात में नौकरी लगवाने के नाम पर दो आरोपियो ने धोखाधड़ी से उसका यूपीआई चलाकर हजारों रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की है। गांव छपार निवासी खालिद पुत्र नौशाद ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि पड़ोस के ही दो युवकों ने उसे गुजरात में कोल्हू पर नौकरी पर ले जाने और तनख्वाह बैंक अकांउट में आने की बात कहकर उसका आधार कार्ड, बैंक की पासबुक ले ली और उसके मोबाइल से सिमकार्ड भी निकाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिम कार्ड से यूपीआई चलाकर बीते तीन अगस्त से 16 अगस्त के बीच में धोखाधड़ी से उसके बैंक अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मंदिर का पुजारी बताकर 35 हजार रुपये की ठगी सिम कार्ड वापस लेने पर मैसेज के द्वारा उसे रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.