मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों से पुलिस ने तीन चोरी की लग्जरी कार बरामद की है। आरोपी चंडीगढ़ व नोएडा से कार चोरी कर उनके चेसिस नंबर बदलकर बेच रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों का चालान कर दिया है। प्रेसवार्ता करते सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने मंगलवार को बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर योगपुरा रोड पर बंद पड़े बस अड्डे के पास खड़े हुए है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य अंकित कुमार निवासी यमुनोत्तरी एन्क्लेव फेस-2 थाना पटेल नगर जनपद देहरादून व शुभम चौधरी निवासी दीपनगर अजबपुर कलां ईश्वर बिहार रोड थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन च...